कविता : हमारे बापू  

बापू न होते

हम आज़ाद न होते –

भारत देश में 

आज़ादी से जीने को ll

अहिंसा उनके शस्त्र 

सिखाते ऐसे हैं जो शास्त्र –

अपनी इस पीढ़ी में 

सत्य – अहिंसा के बीज बो दो ll

बीमार काया को 

स्वच्छता के मंत्र सुनाओ –

साफ़ – सुथरा घर ही नहीं 

हर गली – गली महकती हो ll

विदेशी माल छोड़कर 

स्वदेशी माल अपनाएँ हम  

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर   

उनकी कमाई बढाएँ हम  ll

बापू के हर सपने को 

चलो, हम पूरा करें –

भारत को विश्व गुरु बनाने में 

हम भी ऐसे उत्तम कार्य करें ll

Penned by Jayaajitan.

Please comment your views to: jayaajitan@gmail.com

Leave a comment