लेख: पारितोषिक

ग्रामीण लोग सामान्यतः सरल एवं सादा होते हैं जो दुनिया की आधुनिक तकनीक से काफ़ी दूर रहते हैं ।  किंतु इसी तकनीक के माध्यम से अतिशय पारितोषिक पाने वाली उत्तर प्रदेश की एक किशोरी न केवल गाँव बल्कि शहर की युवा पीढ़ी के लिए भी मार्गदर्शिक बनी है । उसकी बुद्धिमत्ता से प्रसन्न होकर महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महेंद्र ने उसे इनाम के रूप में अपनी कंपनी में नौकरी देने की पेशकश की है ।

 दैनिक समाचार पत्र ‘टाइम्स आफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार गाँव में निकिता ने अपनी बहन के घर में घुसे बंदर से अमेज़ॅन के वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट ‘एलेक्सा’ के इस्तेमाल करके कुत्ते की आवाज़ निकालकर अपनी पंद्रह महीने की भतीजी और खुद की जान बचाई । आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर निकिता पांडे की इस सूझबूझ की सराहना की है ।  

 आनंद महिंद्रा के अनुसार आज के युग में हम प्रौद्योगिकी के अधीन नहीं हो रहे हैं बल्कि  उस पर अपना अधिकार जमा रहे हैं ।  उन्होंने इस छोटी- सी बालिका का उदाहरण देते हुए यह सिद्ध किया है कि विज्ञान अभिशाप नहीं जबकि एक वरदान है । उनका मानना है कि प्रौद्योगिकी सदैव  मानवीय कार्यों को सुगम बनाने में सक्षम रहेगी l निकिता पांडे की सूझबूझ और त्वरित निर्णय क्षमता की सराहना करते हुए उन्होंने उसे विज्ञान को सही मायने में समझने वाली भावी पीढ़ी का प्रतीक माना है ।  इससे प्रेरित होकर आनंद महिंद्रा द्वारा उठाया गया यह अनोखा कदम समाज तथा देश को उन्नत बनाने के उनके दृढ़ संकल्प का परिचय देता है ।  

Written by Jayaajitan.

Please comment to: jayaajitan@gmail.com

Responses

  1. Krishna Shiwarkar Avatar

    निकिता की सूझबूझ और साहस वास्तव में प्रेरणादायक हैं। यह घटना सिद्ध करती है कि तकनीक का वास्तविक मूल्य उसके मानवीय उपयोग में है। सही ज्ञान, त्वरित निर्णय और विवेक कठिन परिस्थितियों को भी अवसर में बदल सकते हैं। निकिता और आनंद महिंद्रा जी को हार्दिक सम्मान। 🙏

    Liked by 1 person

    1. Jayalakshmi Ajitan Avatar

      धन्यवाद

      Liked by 1 person

Leave a Reply