दीपोत्सव में
मानस में फूटी
फुलझड़ियाँ खुशियों की,
सब झूमे जब फैला
दीप के प्रकाश
चहुँ दिशाओं में,
हाथों में लिए
फुलझड़ियाँ बच्चे दौड़े,
पापा, दादा, चाचा संग
विविध पटाखे फोड़ने,
देने लगीं माँ, दादी, बुआ
उपहार अनेक त्योहारी के,
घर – घर फैली सुगंध पर्व की,
बंधे प्रेम के संबंध
देश के कोने – कोने में,
जगमगाई धरती संपूर्ण
दीपोत्सव के पर्व में,
बहारें छाई धरती पर
प्यार और सौहार्द की
आती रहें ये शुभ घड़ियाँ
निरंतर जीवन में त्योहार की l
Penned by Jayaajitan.
Please comment your views to: jayaajitan@gmail.com
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ !!!! 🪔 🎆🎉🎁

Leave a Reply