सुबह पाँच बजे आना,
न पुकारना हमें न जगाना
द्वार खोलने की इल्तिज़ा में
ताई माँ वह l
गुफ़्तगू में न अपना
न माँ का समय गँवाना
निरंतर जुटे रहना कर्म में,
ताई माँ वह l
प्यार झलकता मुख से उसके
तिरस्कृत जीवन निज संतान से
बूढ़ी कह निकाली गई घर से
ताई माँ वह l
Penned by Jayaajitan.
Please comment your views to: jayaajitan@gmail.com

Leave a Reply