शहर की एक सँकरी गली का नाम ‘राम – सीता’ है । गली सँकरी होने पर भी बिल्कुल साफ-सुथरी थी । हर तरफ़ से सुबह – शाम सुगंधित द्रव्य की महक नासिकाओं से प्रवेश करते हुए पूरे शरीर में उन्मेष भर देता था। सुंदर-सुंदर आकृति के रंगोली से सजे घर के आँगन, धीमी स्वरों में गूँजती भक्ति गीत के मधुर श्रुति में ताल के साथ झूमते कदम। गायत्री मंत्र से जिह्वा में उच्चरित मंत्रों से वातावरण स्वच्छ प्रतीत होता था । घर के दहलीज़ पर भिक्षुक के लिए रखे गए पान पात्र में भरे हुए स्वादिष्ट और गरम- गरम ताज़े भोजन की खुशबू पाकर भिक्षु भोजन देने वालों के संपूर्ण जीवन में सुख समृद्धि की प्रार्थना करने का दृश्य सर्व साधारण था l इस गली का हर आदमी का पेशा अलग था l वे सब अपने-अपने कामों में व्यस्त रहते थे l
इसी गली में एक ऐसा परिवार भी है जो अभावों से ग्रस्त था । रामलीला के मुख्य कथा पात्र राम और सीता दोनों एक घर के ही सदस्य थे । वास्तव में राम पिता और सीता पुत्री थी । राम के नाम से कीर्तिमान का असली नाम ‘कृष्ण मुरारी’ था जो पेशे से दर्जी थे । पूरे शहर में उनसे कपड़े सिलवाना यानी उनको कुछ नया डिज़ाइन पहनने जैसा था । वे अपनी सिलाई में ऐसा जादू भर देते थे कि पहनने वाले खुशियों की उड़ान भरते थे । बस हर साल दशहरे के दिनों में कपड़े सिलने के काम को कुछ दिनों के लिए विराम देते थे । उन दिनों रामलीला के लिए समर्पित होने के कारण दिन-रात रामलीला की सफलता के लिए अहोरात काम करते थे । वे रंग-मंच के सज्जीकरण से लेकर वस्त्र अलंकार का पूरा जिम्मा स्वयं उठाते थे ।कृष्ण मुरारी बाज़ार से आवश्यक सामग्री स्वयं खरीदते और उसके पैसे भी खुद चुकाते थे । उन्होंने कभी भी उन पैसों की माँग में रामलीला की समिति को बिल नहीं सौंपा। समिति के बड़े बुज़ुर्ग सदा उन्हें सतर्क करते हुए बोलते थे, मुरारी, तुम अपनी जवानी की कमाई यहीं लगा रहे हो, पूरा खर्च रामलीला पर करोगे तो बुढ़ापे में क्या करोगे ? इसका जवाब कृष्ण मुरारी यूँ देते थे-
“भगवान राम का किरदार निभाता हूँ तो भगवान खुद मेरा बंदोबस्त कर देंगे।”
सुनने वालों को समझ आ जाता था कि वे कभी भी अपनी राय से मुकरने वाले नहीं हैं। कुछ बुज़ुर्ग बुदबुदाते थे कि इस राम को भगवान राम ही बचाए ।
कल भाग-२ जारी होगा……..
Penned by Jayaajitan.
Please comment your views to: jayaajitan@gmail.com

Leave a Reply