कहानी:राम– सीता                       भाग-३

ज्योति का गोरा रंग, घुँघराले बाल, बड़ी-बड़ी आँखें, आकर्षक चेहरे ने अपने मोहल्ले में एक अलग पहचान बना ली थी। उसने इसके अलावा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास कर ली थी । एक सरकारी कॉलेज में इतिहास में बी.ए. में प्रवेश पाया ।  इसी दौरान उसने छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन लेना आरंभ किया था और पूरी तरह से उन बच्चों के माता-पिता के प्रशंसा के पात्र बनी ।  जिन बच्चों को पढ़ाई में बिल्कुल भी रुचि नहीं थी वे सारे सुधर गए थे । इससे प्रसन्नचित माता-पिता उसके पास आए और कहा ज्योति –

“तुमने बहुत बड़ा काम किया है मेरा बच्चा सारे विषय में पास हो गया है । इससे पहले वह हर विषय में फेल हो जाता था । यह तुम्हारे मेहनत का फल है । मेरा बेटा कभी कहना नहीं मानता था लगता है तुमने उसे कुछ अच्छे नैतिक बातें बताई हैं । आजकल वह अपने पापा और मेरा कहना मानता है,अपने दादा – दादी को उलटे जवाब नहीं देता है। पढ़ाई – लिखाई करने के बाद ही खेलने जाता है। उनकी सहायता करता है,  भाई – बहन से झगड़ा नहीं करता । तुमने उसे देश के लिए समर्पित होने का संकल्प लेने के लिए कहा और अब वह सैनिक बनना चाहता है।”

किंतु ज्योति को रामलीला के दिनों में माता सीता बनने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था ।  रामलीला आरंभ होने के साथ-साथ विद्यालयों में भी प्रथम सत्र की परीक्षा भी आरंभ हो जाती थी । उसे शाम को सात बजे रामलीला मैदान में तैयार होकर जाना पड़ता था । उन दिनों वह अपने सारे ट्यूशन के बच्चों को एक साथ ही एक या दो घंटे के लिए अगले दिन की परीक्षा की तैयारी करवाती थी । इनमें पढ़ाई में कमज़ोर बच्चों को अतिरिक्त समय देकर भी रामलीला सही समय पर पहुँचने के लिए भाग- दौड़ करती  थी। रामलीला के रंगमंच समाप्त होते ही वहाँ के लोग राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान को अपने -अपने घरों में ले जाकर उनका सम्मान करते थे । उस समय ज्योति को कई तरह के तोहफ़े मिलते थे । इसके अलावा भोग में चढ़ाए गए चावल भी अपने घर ले जाती थी । इस तरह खाने की व्यवस्था आने वाले संकट के दिनों केलिए जमा करती थी। रामलीला के महंत ज्योति के द्वारा यूँ चावल बटोरने से खीज गए और कहा –

“ हे ! लड़की भोग में चढ़ाए गए चावल पर मेरा अधिकार है, तुम उसे हाथ नहीं लगाना।”

उसने बस अपना सिर हिलाया परंतु वह अंदर से टूटकर चूर थी। तभी अचानक आसमान में कड़ाके की आवाज़ आई और सामने महंत अविचल पड़े थे ।  ज्योति बिलकुल घबराई नहीं तुरंत उन्हें अस्पताल में पहुँचाया  । महंत ने उस घटना के बाद रामलीला में पूजा के लिए भोग में चढ़ाए गए चावल ज्योति को दे देते थे। ज्योति ने कई बार लेने से मना भी किया था परंतु वे माने ही नहीं । इस भाँति माता सीता के  किरदार तथा नगर की ट्यूशन टीचर की भूमिका को निभाते-निभाते ज्योति ने पंद्रह साल गुजार दिए ।

समिति के बड़े -बुज़ुर्ग ज्योति के इस कर्तव्यपरायणा के लिए नतमस्तक थे । ज्योति अब तीस साल की पूर्ण महिला बन गई थी । रामलीला की गतिविधि को आगे बढ़ाने में कुछ नव  युवकों ने  कृष्ण मुरारी की ऊर्जा को बराबर रखा । इसलिए हर वर्ष रामलीला चलता गया । एक दिन कृष्ण मुरारी बिजली का बिल भरने गए थे।  वहाँ कतार में खड़े थे कि जमीन पर गिरकर अचेत हो गए।  उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर ने कहा-

“आप लोगों ने मरीज को समय पर लाने से बच गए नहीं तो उनकी जान चली जाती । सच तो यह इन्हें आप जीवित तो देख सकते हैं लेकिन उनके शरीर का एक भाग निर्जीव हो गया है । अब वह पहले की तरह चलने – फिरने के लायक नहीं रहेंगे । कृष्ण मुरारी ने पूरी तरह बिस्तर पकड़ लिया था ।  यह सुनते ही रामलीला के समिति वाले तथा लक्ष्मी और उनके बच्चों पर गहरा आघात हुआ । तब से कृष्ण मुरारी का सारा काम बंद हो गया। ऐसी अवस्था से लगा कि कृष्ण मुरारी के परिवार पर एक बड़ा पहाड़ आ गिरा है ।

पूरा परिवार अब ज्योति की कमाई पर निर्भर करने लगे थे । ज्योति के दो छोटे भाई और बहन की पढ़ाई से लेकर खाने – पीने में खर्च करने के लिए ही पैसे बस नहीं हो पा रहे थे। इसीलिए वह एक पार्लर में सहायिका बन गई।

एक दिन पार्लर की मालकिन की माँ वहाँ आई थी कि ज्योति वहाँ की सफ़ाई करते हुए देखा तो वे चौंक गई।  मालकिन की माँ ने तुरंत अपनी बेटी को समझाया कि ज्योति से कम न करवाया जाए क्योंकि वह देवी माता सीता का किरदार निभाती है  । वह हम सब के लिए भी देवी तुल्य है l इसलिए उससे काम न करवाया जाए । यह सुनते ही मालकिन ने उसे पार्लर में आने से मना करती है । उस क्षण ज्योति की आँखों से अश्रु धारा के प्रति अनुकंपा नहीं बल्कि पाप के भय से  मालकिन उसे पार्लर में रखना नहीं चाहती थी ।

ज्योति के भाई – बहन अपना- अपना घर बसाने के उद्देश्य से उस प्रदेश को छोड़ गए थे । वे सब अपने माता-पिता तथा उनकी बड़ी दीदी ज्योति से त्योहार के लिए ही मिलने आते थे । वास्तव में उनका मिलना भी एक तरह से दिखावा था और सारे भाई-बहन अपनी दीदी को ट्यूशन टीचर के रूप में देखना पसंद नहीं करते थे । ज्योति के भाई बहन की अतृप्त आवाजें कई बार उभर आई थीं । बिस्तर पर पड़े कृष्ण मुरारी ने कई बार रोते हुआ कहा-

“बच्चो, तुम लोगों को याद रखना चाहिए कि पढ़ाई से लेकर सारी परवरिश तुम्हारी बहन ज्योति ने अकेले उठाई थी । उसका साथ देने वाला कोई नहीं था फिर भी उसने तुम सबके लिए वैवाहिक जीवन त्याग दिया और तुम लोगों को अपने पैरों पर खड़ा किया। तुम लोगों को कभी बोझ नहीं समझा । सच कहा जाए तो तुम लोगों के जीवन को अपना जीवन माना और अब तुम सब भाई-बहन उसे अकेला छोड़ रहे हैं । ऐसा करना अधर्म है, महा पाप है।”

परंतु कृष्ण मुरारी के बच्चे अपने पिता की बात को नकारकर कहा-

“ज्योति दीदी को माँ और पापा को लेकर किसी अनाथाश्रम में चले जाना चाहिए । आप तीनों अपना नाम लिखवा दो । वहाँ समय -समय पर खाना – पानी मिल जाएगा । मरने तक बिना किसी के आश्रय से जीवन बिता सकते हैं । कृष्ण मुरारी के बच्चों द्वारा तीनों को अनाथालय भेजने की खबर आग की तरह फैली । उस मोहल्ले के लोगों ने कड़े शब्दों में कहा-

“यदि तुम लोगों को इन तीनों की जरूरत नहीं है तो यहीं छोड़ जाएं । हम उनकी देखभाल करेंगे । वे हमारे देवी- देवता हैं । माता सीता की सेवा करना हमारा कर्तव्य है इसलिए हम उनके रक्षक बनेंगे । कृष्ण मुरारी ने अपना संपूर्ण जीवन रामलीला के लिए समर्पित कर दिया था। उसे चुकाना हमारा दायित्व है। रामलीला को आज तक जीवित रखने का श्रेय उन दोनों को ही जाता है ।”

उसी क्षण उस शहर के विधायक उनके घर आए । उनके साथ कुछ विदेशी भी थे ।  सब कृष्ण मुरारी की फोटो ले रहे थे और टीवी में जानकारी दे रहे थे कि अंतरराष्ट्रीय थिएटर संस्था ने कृष्ण मुरारी को

“जीवनोपलब्धि पुरस्कार” देने की घोषणा की है ।  पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें बीस लाख तथा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा । उन्हें प्रमाण पत्र लेने के लिए उन्हें स्कूल आफ लंदन जाना है । सारा खर्च स्वयं सरकार ही उठाएगी । पूरे मोहल्ले में लोगों ने आतिशबाजी की और मिठाइयाँ बाँटी गईं । ज्योति और लक्ष्मी को भी लंदन साथ चलने की व्यवस्था वहाँ की संस्था ने कर दी थी । इसी संस्था ने पूरे गाँव को दूसरा शोक समाचार दिया कि भारत की संस्कृति एवं  प्राचीन काल की जानकारी देने वाले विभाग की अध्यक्षा का कार्यभार ज्योति को दिया गया है । इसे सुनकर कृष्ण मुरारी और ज्योति दुखी हुए कि उन्हें अपना मोहल्ला छोड़ना पड़ेगा, अपने रिश्तेदारों को छोड़ना पड़ेगा, रामलीला मैदान  को छोड़ना पड़ेगा।  लेकिन उस मोहल्ले के लोगों के कहने पर कृष्ण मुरारी लंदन जाने के लिए तैयार हुए और कुछ ही दिनों में तीनों ने लंदन की उड़ान भरी । वहाँ जाने के बाद भी तीनों ने ‘राम – सीता’ की गली के लोगों के साथ वीडियो कॉल के जरिए अपनी दोस्ती बनाई रखी । उनके राम सीता तो चले गए परंतु उनके प्रति भक्ति में कोई कमी, दरार नहीं आई। वे सब उसी गरिमा के साथ उनसे रिश्ता निभाते रहे । ‘राम – सीता’ गली से चहल – पहल गुम थी और  लोगों को कृष्ण मुरारी के बिना हर काम अधूरा लगता था । वरन वहाँ के बड़े- बुज़ुर्ग माहौल को जीवंत करने के लिए कृष्ण मुरारी के गुणगान करते थे जिससे सबमें जोश भर जाता था और इसी  प्रक्रिया से सालोंसाल तक रामलीला का मंचन होता रहा ।

Penned by Jayaajitan.

Please comment your views to: jayaajitan@gmail.com

 

Leave a Reply