“बधाई” शब्द असल में खुशी का एक खास संकेत है। इसे पाने वाले को एक अनोखी अनुभूति मिलती है। विभिन्न अवसरों पर बधाई देना, प्रशंसा व्यक्त करने का एक संतोषजनक तरीका है। हर आदमी रोज़मर्रा के हालात से बंधा होता है। इसलिए उन्हें पता होना चाहिए कि “बधाई” शब्द का इस्तेमाल कैसे, कब और कहाँ करना है। इसलिए सामाजिक जीवन में खुशी के अवसरों पर ‘बधाई’ देना एक स्वीकृत व्यवहार है। बधाई की गरिमा बनाए रखने के लिए बधाई देने वाले व्यक्ति का भी योगदान आवश्यक है। देखा जाए तो एक आलोचक भी जो अक्सर आलोचना करता है, शुभकामनाएँ देने के मामले में पीछे नहीं हटता है। बधाई देने वाले को तहे दिल से बधाई देनी चाहिए। उनके शब्दों में ईमानदारी होनी चाहिए। वैसे भी बधाई देने वालों का दिल आम तौर पर तेज़ी से धड़कता है क्योंकि बधाई के पल में वे प्यार, खुशी और उम्मीद जैसी भावनाओं से भरे होते हैं।
हम बधाई अलग-अलग संदर्भों में देते हैं। जन्मदिन की बधाई बिना किसी समारोह के आयोजन के दौरान न होकर जबकि आमने-सामने देते समय हम अपने व्यवहार पर अधिक ध्यान नहीं देते l बस हमारे लिए बधाई भरे शब्द अधिक मायने रखते हैं। जितने शब्दों में बोलना चाहिए उतने शब्दों में बोला जाता है। जबकि बड़े अनुभवी, ज्ञानी और कई शब्द जोड़कर उनके उस क्षण की गरिमा को ऊपर उठाते हैं। वे बधाई के औपचारिकता से परे जाकर, आमने-सामने मिलकर स्वयं ही आनंदित और सुंदर शब्दों का प्रयोग करते हैं।यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वे यादगार क्षणों की भावना को कितना महसूस करते हैं।और इस तरह, उस पल को स्मरणीय बनाने के साथ-साथ, मिलन के अवसर के रूप में, इस बधाई समारोह का आयोजन किया जाता है।
बधाई को बोलकर या लिखकर देते समय, मौखिक बधाई में, व्यक्ति को आमने-सामने बात करते समय आँखों से आँखें मिलाकर, मुस्कान लाकर, सोच-समझकर तथा प्रभावी शब्दों का प्रयोग कर बात करनी चाहिए। लिखित बधाई में कहानी बनाने के बजाय संक्षिप्त और आकर्षक शब्दों का प्रयोग करना पड़ता है।अब हमें किसी की जन्मतिथि याद रखने की ज़रूरत नहीं है। फेसबुक जैसे सोशल मीडिया अपने आप हमारे जन्मदिन की खबर पूरी दुनिया में हमारी तस्वीर के साथ हमारे समक्ष प्रेषित करते हुए हमें चकित और आनंदित करते हैं । फेसबुक में सुबह-सुबह हमारी तस्वीर से सटे जन्मदिन की बधाई देखकर हम मन में दूसरों द्वारा बधाई संदेश मिलने की कामना गूंथना आरंभ करते हैं l
सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए हमें जानकारी देने की प्रक्रिया पूरे एक महीने या एक हफ़्ते पहले शुरू करता है। इसके ज़रिए सुंदर डिज़ाइन के अलावा फ़ोटो भी जोड़े जा सकते हैं जो बहुत आकर्षक बन जाते हैं l यह मनमोहक कार्ड बनाने में मददगार है l सोशल मीडिया ने बधाई देने का काम इतना आसान कर दिया है कि तारीख भूलने की गुंजाइश ही नहीं है। इसका फ़ायदा यह है कि समाज में खुशी बाँटने का संदेश सबसे पहले हमारी तरफ़ से जाएगा। जिस व्यक्ति को सुंदर संदेश मिलते हैं, वह खुद को भाग्यशाली मानता है l
बधाई (यानी किसी की तारीफ़ या शुभकामनाएँ) किसी इंसान के रंग-रूप, जाति या धर्म पर निर्भर नहीं करती, बल्कि यह सार्वभौमिक है। ऐसा विचार पाने के लिए बड़ा दिल होना बहुत ज़रूरी है। अगर आप देखें तो दुश्मन की तरफ़ के लोग कभी बधाई देने के लिए आगे नहीं आते। उन्हें बधाई देने में झिझक महसूस होती है। ऐसे लोग जिससे दुश्मनी होती है उसके सामने बधाई शब्द देने की कोशिश नहीं करते। किंतु इनमें कुछ ऐसे भी होते हैं जो मन में बैर भाव रखकर बधाई देते हैं। लेकिन उन पर कभी यकीन नहीं किया जा सकता। क्योंकि वे हमेशा अपनी जीत का मकसद लेकर खड़े होते हैं। उनके लिए दुश्मन वही होता है जो परायापन दिखाता है। उनके दिल में दूसरों की तरक्की से जलन होती है इसलिए वे संदेश भेजने की ज़हमत भी नहीं उठाते। बधाई संदेश न भेजकर वे अपनी जलन दिखाते हैं जो बहुत दर्दनाक होता है। उसी तरह अगर कोई शत्रु उन्हें कोई इज़्ज़तदार तोहफ़ा बधाई में दे भी दे तो पाने वाले में डर रहता है।
अतः बधाई देते समय उन बातों से बचना चाहिए जो प्राप्तकर्ता को असहज महसूस करा सकती हैं। किसी भी नकारात्मक या अपमानजनक टिप्पणी से बचना चाहिए। बधाई देते समय प्राप्तकर्ता के प्रति अनुचित या अशिष्ट व्यवहार से बचना चाहिए। कभी भी बधाई में झूठे या अतिरंजित दावे न करें। बधाई देते समय केवल अपने बारे में बात करने से बचें।इसलिए जन्मदिन की बधाई से लेकर दूसरे अवसर पर देने वाली शुभकामनाएँ दूसरों को खुशी प्रदान करता है और सामाजिक संबंधों को मज़बूत करता है। यह लोगों को यह महसूस कराता है कि वे महत्त्वपूर्ण हैं और उनकी परवाह की जाती है। ऐसे सन्दर्भों में सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है l अतः बधाई हृदयपूर्वक देते रहें l
Penned by Jayaajitan.
Please comment your views to: jayaajitan@gmail.com

Leave a Reply