कविता: वह अपरिचिता

चहुँ ओर टिमटिमाती रोशनी,

रेल निकलने का हॉर्न

निज गंतव्य से,

स्टेशन पर खड़ा,

जनसमूह विदाई में।

परख रही थी,

मैं उन चेहरों को,

खुश हैं या दुखी,

मगर  मैं थी अनुत्तरित,

क्योंकि गाड़ी ने पकड़ी रफ़्तार।

तभी एक उदास चेहरा,

मेरे बगल में आ बैठी ।

अपना नाम बताकर,

अपरिचिता से परिचिता,

बनने की चाह थी मुझमें ।

तीन घंटे बीत गए ,

मगर नहीं मिलाई नज़र,

उसने एक बार भी मुझसे,

सहसा अश्रुपूरित नयनों से,

मुझे निहारा और उतर गई

एक स्टेशन पर ,

वह अपरिचिता ll

Penned by Jayaajitan.

Please comment your views to: jayaajitan@gmail.com

Responses

  1. Vijay Srivastava Avatar

    अत्यंत मर्मस्पर्शी रचना, जयाजितन जी

    आपने रेलगाड़ी के एक साधारण से सफ़र को मानवीय संवेदनाओं, मौन और अनकही पीड़ा का गहरा आख्यान बना दिया है। उस अपरिचिता का तीन घंटे तक साथ रहकर भी एक बार नज़र न मिलाना और अंततः अश्रुपूरित आँखों से विदा लेना बहुत कुछ कह जाता है।

    जीवन में कुछ मुलाक़ातें संवाद की मोहताज नहीं होतीं; वे मौन में ही अपनी पूरी कहानी कह जाती हैं। संभव है, हम किसी अनजान यात्री के जीवन की पीड़ा न जान पाएँ, लेकिन उसकी आँखों में ठहरी नमी हमारे भीतर संवेदना का एक नया अध्याय खोल जाती है। कुछ लोग सफ़र में साथ तो कुछ पलों के लिए चलते हैं, किंतु उनकी ख़ामोशी मन की स्मृतियों में बहुत दूर तक साथ चलती है। साधुवाद 🌹

    Liked by 1 person

    1. Jayalakshmi Ajitan Avatar

      बहुत – बहुत धन्यवाद 🙏🙏🙏🙏🙏

      Liked by 1 person

Leave a Reply